
सखी बहिनपा ग्रुप के माध्यम से मैथिली भाषा एवं सभ्यता के संरक्षण का उठाया बीड़ा। Voice of Darbhanga
दरभंगा: रविवार को दरभंगा में सखी बहिनपा मिलन समारोह का अद्भुत आयोजन किया गया। शहर के लहेरियासराय स्थित सात फेरे विवाह भवन में रविवार को मिथिलांचल की महिलाओं मिलन कार्यक्रम एक अलग तरह की अलख जगा रही थी। यह आयोजन केवल मनोरंजन केलिए नही, बल्कि मिथिला के विलुप्त हो रही सभ्यता-संस्कृति को सहेजने की एक अलग शुरुआत का संदेश दे रही थी।
बताते चलें रेखा झा एवं आरती झा द्वारा एक फेसबुक ग्रुप “सखी बहीनपा” नाम से बनाया गया। इस ग्रुप में फिलहाल 10 हजार से अफ़हीक मैथिल महिलाएं जुड़ चुकी हैं। सबसे बड़ी बात इस ग्रुप में जो भी पोस्ट कमेंट होते हैं, केवल मैथिली में। ग्रुप में केवल गृहणियां नही, विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाएं भी शामिल हैं। इनलोगों का संकल्प है कि मिथिला से दहेज रूपी कुरुति को समाप्त करने का बीड़ा महिलाओं को उठाना पड़ेगा तभी दहेज समाप्त होगा। सभी मैथिलानीयों ने प्रण लिया है कि अपने बेटे को बिकने नही देंगी। साथ ही साथ मिथिला की युवतियों एवं गृहणियों को आत्मनिर्भर बनाने केलिए कार्य करेंगी। अपने मिथिला पेंटिंग केलिए खासी चर्चित कल्पना चौधरी जहां महिलाओं को मिथिला पेंटिंग की सिखायेंगी वहीं पुष्पा झा ब्यूटीशियन की ट्रेनिंग निशुल्क देंगी।
इस आयोजन में आज दरभंगा मधुबनी एवं समस्तीपुर की लगभग डेढ़ सौ से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने पांरपरिक त्योहारों एवं गीत नाद को भी जीवंत बनाने का निर्णय लिया और पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये।

