Home मुख्य जिला जज ने सपरिवार अहिल्यास्थान में मत्था टेका। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 9, 2018

जिला जज ने सपरिवार अहिल्यास्थान में मत्था टेका। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा। पौराणिक व धार्मिक स्थल अहिल्यास्थान मंदिर स्थित श्रीराम दरबार का दर्शन पूजन करने जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरुणेन्द्र सिंह अपनी धर्मपत्नी के साथ रविवार को पहुंचे। उनकी आगवानी में धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष डॉ. कवीश्वर ठाकुर, कमतौल थानाध्यक्ष सह न्यास समिति के सदस्य कुंदन कुमार अपने दलबल के साथ लगे रहे। जिला जज सबसे पहले राम मंदिर में जाकर मत्था टेका। स्थानीय लोगों से मंदिर के इतिहास के बारे में जानकारी ली। अहिल्यास्थान, गौतमाश्रम और खिरोई नदी के संदर्भ में तथ्यों से अवगत हुए। मंदिर के अंदर और बाहर की कलाकृतियों को देख बेहद प्रभावित हुए। अहिल्या माता के गहवर में जाकर पूजा-अर्चना की। न्यास समिति की ओर से उन्हें पाग चादर से सम्मानित कर अहिल्या स्मारिका भेंट की गई। मौके पर दरभंगा के सिरश्तेदार अनिल कुमार, शशिभूषण ठाकुर, पेशकार राजेश्वर ठाकुर, लिपिक सुनील कुमार, न्यास के प्रबंधक रासबिहारी चौधरी आदि मौजूद रहे। इसके गौतम आश्रम पहुंचे। आश्रम के महामंडलेश्वर श्रीमहावीर शरण जी महाराज से आशीर्वाद लिया।

Share

Leave a Reply