
मुम्बई से 47 लाख उड़ाने का आरोपी दरभंगा में हुआ गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
दरभंगा: मुम्बई के एक निजी कंपनी में काम करने वाला दरभंगा का कर्मचारी अपनी ही कंपनी के 47 लाख रुपये लेकर वहा से रफ्फू चक्कर हो गया। तत्काल कंपनी के मालिक ने इसकी सूचना मुम्बई पुलिस को दी। मुम्बई पुलिस प्राथमिकी दर्ज़ कर आरोपी को मोबाइल सर्विलेंस के आधार पर ढूंढते हुए बिहार के दरभंगा पहुंची और दरभंगा पुलिस की मदद से आखिरकार उस शातिर को पुलिस न सिर्फ गिरफ्तार करने में कामयाब हुई बल्कि गिरफ्तार आरोपी के पास से 16 लाख रुपये नगद बरामद भी कर लिया। दरअसल दरभंगा के रहनेवाले अरुण कुमार भगत मुम्बई की एक निजी कंपनी तिनका स्टोन प्राइवेट लिमिटेड में पिछले तक़रीबन तीस वर्षो से काम कर रहा था। कंपनी के मालिक को भी अपने इस कर्मचारी पर सबसे ज्यादा भरोसा था। इसी भरोसे का क़त्ल कर अरुण ने एक दिन कंपनी के 47 लाख रुपये लेकर वहा से भाग निकला। ताकि उसके आगे की जिंदगी आराम से निकल जाए। अरुण अपने मकसद में तत्काल तो कामयाब हो गया था लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया और मुम्बई पुलिस उसका पीछा करते हुए दरभंगा पहुंच गयी और दरभंगा पुलिस की मदद से अरुण कुमार भगत को नगर थाना इलाके उसके घर हचान चौक से गिरफ्तार कर लिया और घर की तालशी के बाद 16 लाख रुपये नगद भी बरामद भी हुआ। तत्काल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया अब गिरफ्तार आरोपी को मुम्बई भेजने की तैयारी चल रही है। वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मुंबई के तिनका स्टोन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के यहां स्टाफ के रूप में कार्य कर रहा था जो नगर थाना क्षेत्र के हसन चौक निवासी शंभू भगत का पुत्र अरुण कुमार भगत है। अरुण कुमार भगत बैंक में कंपनी का पैसा जमा करने निकला था। जहां से वह 47 लाख रुपए लेकर 3 माह पूर्व फरार हो गया था। मुंबई पुलिस आरोपी अरुण कुमार भगत के घर का पता एवं मोबाइल लोकेशन के आधार पर दरभंगा पुलिस से संपर्क कर नगर थाना के सहयोग से उसके घर में छापामारी कर नगद रुपए के साथ गिरफ्तार कर लिया।


