
Home मुख्य पोषण अभियान को लेकर प्रधानमंत्री ने सेविकाओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा किया संवाद। Voice of Darbhanga
पोषण अभियान को लेकर प्रधानमंत्री ने सेविकाओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा किया संवाद। Voice of Darbhanga

दरभंगा: भारत के प्रधाानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विडीयों कांफ्रेसिंग के जरिए सेविकाओं के साथ मंगलवार को संवाद किया। पोषण अभियान को गति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से देश के आंगनबाड़ी सेविका तथा बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों से संवाद किया। कार्यक्रम का प्रसारण जिला के सभी प्रखंड स्तरीय विस्वान केंद्र एवं कुछ चयनित आंगनबाड़ी केंद्रों में भी हुआ। जिला स्तर पर एनआईसी के वीडियो कांफ्रेंसिंग हॉल में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अलका आम्रपाली समेत सभी सीडीपीओ एवं आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिकाओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया एवं पोषण अभियान को और बेहतर तरीके से क्रियान्वित कराने के तौर-तरीकों को सीखा।

