Home मुख्य आरपीएफ की तत्परता से आधा दर्जन बाल श्रमिकों को ले जा रहे दो तस्कर धराये। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 11, 2018

आरपीएफ की तत्परता से आधा दर्जन बाल श्रमिकों को ले जा रहे दो तस्कर धराये। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा-मधुबनी रेलखंड पर आरपीएफ की ओर चलाए गए अभियान में दो मानव तस्कर को गिरफ्तार कर छह बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया। मधुबनी स्टेशन पर सरयू यमुना एक्सप्रेस से मानव तस्कर सभी बच्चों को दिल्ली ले जाने की तैयारी में थे। लेकिन, उससे पहले ही मानव तस्करों को दबोच लिया गया। दोनों मधुबनी जिले के बाबूबरही थाने क्षेत्र का रहने वाला है। इसमें मो. आदम अगारी दक्षिणवाड़ी टोल निवासी मो. सकुर का पुत्र है। जबकि, दूसरा राम प्रसाद सदाय खाजेपुर अगारी
गांव निवासी स्व. बलदेव सदाय का पुत्र है। बच्चों को एक जगह देख सब इंस्पेक्टर जवाहर लाल को शक हुआ और पूछताछ की। इस दौरान दोनों मानव तस्कर ने पुलिस को चकमा देने की कोशिश की। इसके बाद दोनों को हटाकर पूछताछ की गई। इस बीच कुछ बच्चों ने सच्चाई बता दी। कहा कि उन लोगों को काम कराने के लिए ले जा रहा है। कहां ले जा रहा है इस चीज की जानकारी उन्हें नहीं थी। पुलिस ने छह बच्चों को मुक्त कराकर बाल कल्याण समिति के माध्यम से अधिकृत स्वयं सेवी संस्था के हवाले कर दिया। सभी बच्चों के परिजनों को सूचना दी गई। सब इंस्पेक्टर जवाहर लाल ने बताया कि दोनों आरोपित को जीआरपी के हवाले कर दिया गया है।

Share

Leave a Reply