Home मुख्य जनवितरण प्रणाली की दुकानों का नियमिति औचक निरीक्षण का डीएम ने दिया निर्देश। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 11, 2018

जनवितरण प्रणाली की दुकानों का नियमिति औचक निरीक्षण का डीएम ने दिया निर्देश। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जन वितरण प्रणाली की दुकानों का नियमित रूप से औचक निरीक्षण करते रहे। निरीक्षण के क्रम में दुकानों में अनियमितता पाए जाने पर उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाई भी करें। जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर ¨सह ने आपूर्ति टास्क फोर्स की मासिक समीक्षात्मक बैठक में सभी एमओ को ये निर्देश दिए। ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत चयनित परिवारों को दिए जाने वाले एलपीजी कनेक्शन की समीक्षा में पाया गया कि इस योजना अंतर्गत अभी भी जिले में 688 परिवारों को कनेक्शन दिया जाना बाकी है। सभी एमओ को निर्देश दिया गया कि जो परिवार इस योजना का पात्र नहीं है उनका नाम सूची से हटा दें एवं शेष पात्र परिवारों को इस माह के अंत तक हर हालत में एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।

Share

Leave a Reply