Home मुख्य शहर में चल रहे अमानक पैथोलॉजी जाँच घरों की हुई सीलिंग से मचा हड़कम्प। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 12, 2018

शहर में चल रहे अमानक पैथोलॉजी जाँच घरों की हुई सीलिंग से मचा हड़कम्प। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शहर के व्यस्तम इलाके में से एक बेंता हॉस्पिटल रॉड में बुधवार को घण्टों गहमागहमी का माहौल बना रहा। सुबह से ही एसडीओ एवं डीएसपी के नेतृत्व में अमानक पैथोलोजी जाँच केंद्रों की सीलिंग का कार्य शुरू हो गया।
बताया जाता है कि हाईकोर्ट ने अमानक जांच घरों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बुधवार को दरभंगा के बेंता चौक, हॉस्पीटल रोड, बंगाली टोली सहित कई जगहों पर इसका असर देखने को मिला। अमानक पाए गए 27 पैथोलॉजी में से 20 को बंद कर दिया गया है। बचे 7 पैथोलॉजी सेंटर के संचालक अन्य पैथोलॉजी को सील होता देख मशीनों के साथ फरार हो गए। अपने बोर्ड को खोलकर हटा लिया। जिससे एक- दो की पहचान नहीं हो सकी है। मालूम हो कि हाईकोर्ट ने जिले में संचालित 234 पैथोलॉजी को बंद करने का आदेश जारी किया था। जिसको लेकर पिछले कई दिनों से अमानक जांचघरों पर छापेमारी की जा रही थी। अमानक लैबों के आंकड़े जुटाने के बाद सिविल सर्जन कार्यालय ने इन्हें सील करने की दिशा में जिला प्रशासन को लिखा था। सुबह दस बजे से ही सदर एसडीओ राकेश कुमार व डीएसपी अनोज कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम सक्रिय हो गई। नगर क्षेत्र के 27 अमानक पैथोलॉजी सेंटरों में से 20 को 24 घंटे के अंदर सील कर दिया गया। बताते हैं कि सदर अनुमंडल क्षेत्र में कुल 37 पैथोलॉजी को मापदंड के विपरीत पाया गया है। इन सभी जांचघरों को 24 घंटे के अंदर सील किया जाना है।

Share

Leave a Reply