
अंडर-17 बालक क्रिकेट टीम की जारी सूची में फिर शहरी क्षेत्र के बालक ही चयनित! Voice of Darbhanga

दरभंगा: बुधवार को नेहरू स्टेडियम में आयोजित अंडर 17 बालक क्रिकेट चयन प्रतियोगिता शिविर में भाग लेने वालों में से चयनित खिलाड़ियों की सूची जिला खेल अधिकारी विजय कुमार पंडित ने जारी कर दी है। मुजफ्फरपुर में 17 से 26 सितंबर तक आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए इनका चयन किया गया है। इस चयन में पुनः एकबार ग्रामीण क्षेत्र से प्रतिभा का चयन नही होते दिखा और शहरी क्षेत्र तथा क्लबों के खिलाड़ियों को ही जगह मिली है। चयनित खिलाड़ियों में पब्लिक स्कूल के आदित्य श्रीवास्तव, एमएल एकेडमी के रितिक रौशन, शिवदर्शन कुमार झा, महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के अमृत सिंह, रोज पब्लिक के मो. इजाज और कुमार सौरभ, ज्ञान भारती के आनंद कुमार पासवान, राज हाई स्कूल के राज कुमार, जेएमएचएस कमतौल के निलेश मिश्रा, वुडवाइन मार्डन स्कूल के मो. अफजल हसन, होली मिशन स्कूल के शुभम कुमार झा और रामकृष्ण विद्यापीठ के लक्षमी नारायण मिश्रा शामिल हैं। अतिरिक्त खिलाड़ियों में एमएलएकेडमी के अमरदीप कुमार, जीसस एंड मेरी के कुंदन कुमार, महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के अमरजीत कुमार और राज हाई स्कूल के सुशांत कुमार शामिल हैं।

