
संगीत-नाटक में पीएचडी बंद होने के विरोध में दो दिवसीय धरना शुरू। Voice of Darbhanga
दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्रातकोत्तर संगीत-नाटक विभाग से पीएचडी की पढ़ाई बंद किये जाने के विरोध में ड्रामेटिक्स ऐलुमनी एण्ड स्टुडेंट एशोसिएशन की ओर से दो दिवसीय धरना दिया गया. धरना के पहले दिन संगठन के सचिव सागर सिंह ने कहा कि कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है और साहित्य कला आदि समाज की खूबसूरती. उन्होंने कहा कि जब युजीसी द्वारा दी गई नियमावली के अनुसार कोई आपति नहीं है, तो पीएचडी की पढ़ाई बंद करना घातक है. संगठन के अध्यक्ष हरिशंकर गुप्ता ने कहा कि जबतक हमारी मांग पूर्ण नहीं होती, तबतक हम चरणबद्ध आंदोलन करने पर विवश होंगे. उन्होंने कहा कि राज्य का यह एक मात्र विश्वविद्यालय है. जहां कठिन परिश्रम के बाद पीजी की पढ़ाई आरंभ हुई. परंतु पीएचडी नहीं होने से हमारा भविष्य अधर में लटक जाएगा. स्रातकोत्तर विभाग पर दिए जा रहे धरना के प्रथम दिन संगठन के उपाध्यक्ष दीपक सिन्हा सह सचिव सचिन कुमार के अलावा विक्रांत, विशाल, सनोज कुमार आदि दर्जनों रंगकर्मियों ने भाग लिया.


