Home मुख्य सड़क निर्माण एवं सरकारी बस शुरू करने की माँग को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर धरना। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 12, 2018

सड़क निर्माण एवं सरकारी बस शुरू करने की माँग को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर धरना। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के बिरौल प्रखंड मुख्यालय परिसर में सिसौनी शंकरलोहाड़ सड़क निर्माण संघर्ष मोर्चा की तरफ से एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया।धरना के माध्यम से सिसौनी शंकररोहाड़ सड़क के अतिशीघ्र मरम्मतीकरण साथ ही  बिरौल से भाया  पोखराम ,पड़री शिवनगर से लहेरियासराय तक सरकारी  बस सेवा शुरू करने की मांग को उठाया गया। वहीं सड़क निर्माण संघष मोर्चा के संजोजक प्रभाकर ठाकुर ने कहा की दो लोकसभा तीन विधानसभा को जोड़ने वाला सिसौनी शंकररोहाड़ सड़क काफी दयनीय स्थिति में है जिसको लेकर इस सड़क को जल्द मरम्मतीकरण कर के चलने लायक बनाया जाय, साथ ही सरकारी बस सेवा शुरू करने की मांग को लेकर हम सभी एक दिवसीय धरना दे रहे है। तीन विधायकों में से एक बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी भी है। उनके कान तक आवाज पहुंचे जिससे जल्द हमारी समस्या का निदान हो।

Share

Leave a Reply