
ऐहतराम व अकीदत के साथ मिट्टी लेने भीखा शाह सैलानी पहुंचा अखाड़ा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मुहर्रम की पहली तारीख बुधवार के दिन से अखाड़ों द्वारा भीखा शाह सैलानी दरगाह परिसर से मिट्टी लाने के रस्म की शुरुआत हो गई है।
ज्ञात हो कि शहर के विभिन्न मुहल्लों से अखाड़ा बैंड बाजे के साथ जुलूस ए हुसैनी लेकर भीखा शाह सैलानी दरगाह परिसर पहुंचते हैं और यहां से पवित्र मिट्टी लेकर लेकर इमामबाड़ों पर रखते हैं।
खादिम ए दरगाह और दरभंगा ज़िला मुहर्रम कमेटी के सह सचिव शाह मोहम्मद शमीम के मुताबिक सर्वप्रथम क़िलाघाट से दरभंगा ज़िला मुहर्रम कमेटी के दफ्तर से अध्यक्ष डब्बू खान और महासचिव रुस्तम क़ुरैशी के नेतृत्व में नगर थाना, टॉवर चौक, मिर्ज़ापुर, कोतवाली ओपी होकर भठियारी सराय स्थित दरगाह पर पहुंचा।
बाकी के अन्य मुहल्लों के जुलूस रात 10 बजे के बाद मिट्टी लेने दरगाह परिसर पहुंचेगा।
जुलूस में संरक्षक सरफे आलम तमन्ना, जॉइंट सेकेरेट्री लालबाबू अंसारी, उपाध्यक्ष आर्शी अंसारी, दीदार हुसैन चाँद, जहांगीर क़ुरैशी, पुट्टू खान, तनवीर आलम, नवीन सिन्हा, अजय जालान, कोषाध्यक्ष पप्पू खान, शाह मोहम्मद शमीम, आफताब आलम, हबीब हुसैन, रफी नश्तर, इंजिनीयर पप्पू आदि सक्रिय रहे।
ज़िला मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष डब्बू खान और महासचिव रुस्तम क़ुरैशी ने इस त्योहार को शांति और भाईचारे के साथ मनाने का आह्वान किया है, उन्होंने कहा है कि इस्लाम शांति और प्रेम का संदेश देता है, हमें भी समाज और देश को यही संदेश देना है।
इस अवसर पर पुलिस की जबरदस्त मुस्तैदी दिखी।

