Home मुख्य सिंहवाड़ा में ग्यारह अवैध जांच घर को किया गया सील। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 12, 2018

सिंहवाड़ा में ग्यारह अवैध जांच घर को किया गया सील। Voice of Darbhanga

सिंहवाड़ा: थाना क्षेत्र में अवैध रूप से चलायी जा रही फर्जी तरीके से पैथालॉजी जांच घरों को सील कर दिया गया। बताया जाता है कि उच्च न्यायालय के आदेश पर सभी फर्जी तरीके से पैथालॉजी जांच घर को सील करनें का आदेश दिया गया था। सिंहवाड़ा बाजार में फर्जी रूप से चलाए जा रहे चार तथा भड़वाड़ा बाजार में सात जांच घरों को सील कर दिया गया। इससे आसपास के दवा दुकानदारों भी हडकंप मच गया। तथाकथित फर्जी डाक्टर भी अपने क्लनिक बंद कर दिया।कितने फर्जी क्लिनिक संचालक को पहलें ही छापेमारी की भनक लग गई थी। इससे अधिकतर दुकानें बंद पाया गया। छापेमारी दल में बीडीओ आभा कुमारी, पीएचसी प्रभारी प्रेम चन्द्र, थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा दल बल के साथ आदि मौजूद थे।

Share

Leave a Reply