
बीडीओ पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर आवास सहायकों ने दिया सामूहिक इस्तीफा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के मनीगाछी प्रखण्ड के 16 आवास सहायकों द्वारा एकसाथ सामूहिक इस्तीफे की खबर से हलचल मच गई है। राकेश प्रसाद, अभितोष कुमार, रविशंकर चौधरी, राजीव रंजन, रणजीत कुमार, आदि सहित सभी आवास सहायकों ने उप विकास आयुक्त को इस संदर्भ में दिए पत्र में सीधे तौर पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी द्वारा लगातार मानसिक प्रताड़ना एवं धमकाने का आरोप लगाते हुए इसे सामूहिक इस्तीफे का कारण बताया है। सहायको ने बताया कि समीक्षा बैठक में आवास सहायकों की जीतोड़ मेहनत की बदौलत हमेशा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहता है। वाबजूद इसके बीडीओ द्वारा नौकरी से निकाल देने एवं एफआईआर की धमकी दी जाती है।
इस संदर्भ में मनीगाछी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि वे मुख्यालय से बाहर हैं कोई विशेष जानकारी उन्हें नही है। उन्होंने व्हाट्सएप पर इस संबंध में एक मैसेज देखा है।

