
देर रात घर मे घुसकर चाकू की नोक पर लाखों की लूट। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। बीती रात करीब एक बजे कमतौल थानाक्षेत्र में डकैती का मामला सामने आया है। थानाक्षेत्र के पिंडारुच गाँव के पोखरीटोल निवासी अमरेंद्र कुमार चौधरी ने कमतौल थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि बीती रात करीब एक बजे 3-4 आदमी अचानक दीवार फांद कर घर मे घुस आये। परिवार के लोगो को चाकू दिखा कर जान मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। फिर अलमीरा तोड़ कर सोना चांदी के साथ साथ 75 हजार नगद भी लूट लिए। सभी की उम्र लगभग 28 से 30 वर्ष की थी।
थानाध्यक्ष ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए मामले की गम्भीरता से जाँच की बात की है।

