
अहले सुबह तीज की सामग्री विसर्जित करने गयी महिला की डूबने से मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: गुरुवार अहले सुबह शहर के गंगासागर तालाब में एक महिला की डूब कर मौत हो जाने का मामला सामने आया है। शहर के गंगासागर पोखर में गुरुवार सुबह पिंकी देवी के पाँव फिसल जाने के कारण मौत हो गई।
स्थानिय लोग ने बताया कि मिर्तक महिला अपने पति की लम्बी आयु के लिए कल तीज का व्रत की थी. पूजन सामग्री विसर्जन के दौरान गंगा सागर पोखर में उनका पाँव फिसल गया जिस कारण उनकी मौत हो गई । यह घटना सुबह तकरीबन 5 बजे की बताई जा रही है। बाद में पिंकी देवी के पति प्रभात कुमार को जब पता चला तो उन्होंने गोताखोर की मदद से लाश को बाहर निकलवाया।

