
बाइक पर लदी दूध के केन में भरी मिली शराब, कारोबारी फरार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सरकार डाल डाल तो शराब व्यवसायी पात पात। एक तरफ राज्य सरकार शराबबंदी पर पूरी तत्परता से काम कर रही है। वहीं दूसरी तरफ शराब के व्यापार में लगे तस्कर नये-नये तरीके अपना रहे हैं। गुरुवार को सिंहवाड़ा थानाक्षेत्र के भरवाड़ा बाजार स्थित बैंक के सामने आज एक बाईक पर लदा चार दूध का केन पकड़ाया है। चारों दूध के केन में विदेशी शराब भरा हुआ था। हुआ यूं कि बाईक सवार चार केन को लेकर आ रहा था। वहां मौजूद चौकीदार को संदेह हुआ. उसने बाईक सवार को रोका, तो शराब व्यावसायी बाईक छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने शराब लदे केन एवं बाइक को जब्त कर लिया है।

