Home मुख्य आंदोलनकारी पारामेडिकल छात्रों ने फूँका स्वास्थ मंत्री मंगल पांडे का पुतला। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 13, 2018

आंदोलनकारी पारामेडिकल छात्रों ने फूँका स्वास्थ मंत्री मंगल पांडे का पुतला। Voice of Darbhanga

दरभंगा: डीएमसीएच के पारामेडिकल छात्रों ने गुरुवार को मेडिकल कॉलेज के मुख्य द्वार के समक्ष स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का पुतला फूंका और उनके विरोध में जमकर नारेबाजी की। इधर प्राचार्य डॉ. एचएन झा और परीक्षा नियंत्रक के साथ धरनार्थियों की वार्ता हुई लेकिन यह वार्ता विफल हो गई। इसके पूर्व धरनार्थी छात्रों का समूह धरना स्थल से पुतला लेकर कॉलेज के मेन गेट पर अपनी मांगों के समर्थन में सरकार विरोधी नारे लगाते हुए पहुंचा। पुतला को बीच सड़क पर रखकर जलाया। इससे अस्पताल रोड पर दोनों ओर जाम लग गया। मौके पर पारामेडिकल छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सुमन ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन किया गया है। 24 घंटे के भीतर मांगों की पूर्ति नहीं हुई तो सीएम का पुतला दहन किया जाएगा। इसके बावजूद मांगों की पूर्ति नहीं होने पर जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। अध्यक्ष ने बताया कि उनलोगों के साथ प्राचार्य भेदभाव कर रहे हैं। मेडिकल छात्रों ने चार विभागों के कामकाज को बंद किया तो उन पर प्राथमिकी का आदेश नहीं दिया गया और धरनार्थियों पर प्राथमिकी का आदेश दे दिया गया। पंकज ने बताया कि धरनार्थियों पर प्रशासनिक दबाव बनाया जा रहा है। जब तक एकेडमिक कैलेंडर जारी करने समेत अन्य मांगों की पूर्ति नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा।

Share

Leave a Reply