Home मुख्य कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों का रुकेगा वेतन: एसएसपी। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 13, 2018

कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों का रुकेगा वेतन: एसएसपी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा के एसएसपी मनोज कुमार ने गुरुवार को क्राइम मीटिंग के दौरान सभी थाने के पदाधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि काम नहीं तो वेतन नहीं। थानाध्यक्षों को उन्होंने कहा कि जेएसआइ और एएसआइ से काम कराएं । जो पदाधिकारी अपने कार्य का ब्योरा नहीं देंगे उनका वेतन बंद कर दिया जाएगा। हर महीने उनके कार्य की समीक्षा संतोषजनक होने के बाद ही वेतन निर्गत किया जाएगा।
एसएसपी मनोज कुमार ने अपराध गोष्ठी कर पुलिस पदाधिकारियों को कई निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि चाहे कोई भी हो अराजकता करने वाले नही बच पाएंगे। चाहे मामला मुहर्रम का हो या दुर्गा पूजा या गणेश पूजा अथवा विश्कर्मा पूजा का। आवश्यकता पड़ने पर सीआरपीसी की धारा 107/110/116 के तहत त्वरित कार्रवाई करने को कहा। हर पर्व-त्योहार के मौके पर सौहार्द खराब करने वालों को चिन्हित कर उन्होंने सीसीए लगाने तक की बात कही। पुराने जितने लंबित सांप्रदायिक मामले हैं उसमें स्पीडी ट्रायल चलाने का निर्णय लिया गया। कहा कि जुलूस को शांतिपूर्ण निकालना लाइसेंसधारी एवं कमेटी की जिम्मेदारी होगी। पुलिस पूरक एवं सहयोगी की भूमिका निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे । लापरवाही करते पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। एसएसपी कुमार ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को शांति समिति और वालंटियर को मजबूत बनाने को कहा। साथ ही सभी को परिचय पत्र निर्गत करने का आदेश दिया और कहा कि किसी भी तरह की सहमति और संज्ञान के तहत कार्रवाई करने की जरूरत महसूस हो समिति को निश्चित तौर पर साथ रखे।
पर्व त्योहार के नाम पर देर रात तक सड़कों पर ट्रिपल राइड एवं हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई करने को कहा। देर रात संदिग्ध मटरगश्ती करते देखने वालों को गिरफ्तार करने को कहा। उन्होंने बताया कि ब्लैक कमांडो की संख्या 33 होने पर अब तीन क्यूआरटी का दस्ता गठन किया गया है। जो पर्व त्योहार पर पैनी नजर रखेंगे।

Share

Leave a Reply