Home मुख्य तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 14, 2018

तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जाले थाना क्षेत्र की कतरौल वसंत पंचायत के वार्ड पांच स्थित लबकी पोखर में शुक्रवार की सुबह डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई। दोनों की पहचान स्थानीय नुनिया टोल निवासी अमीरी महतो की 12 वर्षीया पुत्री राधा कुमारी एवं छोटे महतो की 10 वर्षीया पुत्री प्रियंका कुमारी के रूप में की गयी है।
बताया जाता है कि दोनों सुबह शौच करने तालाब किनारे गयी थीं। इसी क्रम में पैर फिसलने से दोनों गहरे पानी में चली गईं। इधर, दोनों बच्चियां जब देर तक घर नहीं लौटीं तब परिवार वालों ने सोचा कि शायद वे वसंत जीरो माइल मेला देखने चली गयी होंगी। घंटे-दो घंटे तक जब वे घर वापस नहीं आईं, तो परिजनों को चिंता सताने लगी। लोगों ने उनकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान लबकी पोखर किनारे पड़ी उनकी चप्पल पर नजर पड़ी। तालाब में कीचड़ होने के कारण दोनों के शव बाहर नहीं निकल पाये थे। तलाश करने पर दोनों के शव निकाले गये। शव निकलते ही परिजन चीत्कार मारकर रोने लगे। ग्रामीणों ने उन्हें ढाढ़स बंधाया।
थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों एवं परिजनों के अनुरोध पर पंचनामा बनवाकर पुलिस ने शवों को परिजनों के हवाले कर दिया। मुखिया उपेन्द्र महतो ने बताया कि बच्चियों के परिजनों को स्थानीय स्तर पर जो भी सरकारी सहायता मुमकिन होगा, वह दिलवाने का प्रयास किया जाएगा।

Share

Leave a Reply