
करंट लगने से युवक की मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: एपीएम थाना क्षेत्र के सिरनिया गांव के रहने वाले मो. खालिद अनवर का पुत्र मो. खालिद (25 वर्ष) की मौत शुक्रवार को बिजली का करंट लगने से हो गई।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि खालिद मोबाइल चार्ज में लगाकर उपयोग कर रहा था। इसी दौरान उसका शरीर नंगा तार में सट गया। जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक करंट से पूरी तरह झुलस चुका था। परिजनों ने उसे तुरंत डीएमसीएच लाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खालिद परिवार का एकलौता कमाऊ पुत्र था। वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसका पिता अक्सर बीमार रहा करता था। इसके कारण परिवार चलाने की सारी जिम्मेवारी खालिद पर ही थी। वह कपड़े का व्यवसाय कर परिवार का भरण-पोषण करता था। खालिद की मृत्यु से पूरा परिवार के ऊपर दुख का पहाड़ टूट पड़ा।

