
उपप्रमुख के विरूद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के केवटी प्रखण्ड में प्रखंड के उपप्रमुख के विरूद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव शुक्रवार को खारिज हो गया। शुक्रवार को बुलायी गयी बैठक में पंचायत समिति सदस्य की 35 में मात्र 17 सदस्य के उपस्थिति के कारण उपप्रमुख पर लगाये गये अविश्वास प्रस्ताव पारित नहीं हो सका। इस प्रकार उपप्रमुख पर लगाये गये अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया और उप प्रमुख वसीमा खातून की कुर्सी तत्काल सुरक्षित बच गयी। केवटी के पंचायत समिति सदस्य गोपाल प्रसाद गुप्ता सहित 12 पंचायत समिति सदस्यों द्वारा लगाये गये आरोपो के मद्देनजर बीडीओ सह कार्यपालक अधिकारी महेश चन्द्र ने मनरेगा भवन में कड़ी सुरक्षा के बीच सदस्यों की बैठक बुलायी थी और इसके लिए 11 बजे समय का निर्धारण किया गया था। बैठक की कार्यवाही निर्धारित समय से प्रमुख रेखा देवी की अध्यक्षता में शुरू हुई. प्रमुख ने इसके लिए दो घंटे का समय का निर्धारित किया, लेकिन पंचायत समिति सदस्य के 35 में प्रमुख तथा उपप्रमुख सहित 17 सदस्य हीं सदन में उपस्थित हुए। बीडीओ ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव परित के लिए 35 पंचायत समिति सदस्यों में 18 की उपस्थिति अनिवार्य थी। जिसमें 17 सदस्य हीं उपस्थित हुए। इस प्रकार उप प्रमुख पर लगाये गये आरोप पारित नहीं होकर खारिज हो गयी।।

