Home मुख्य तालाब भरे जाने के विरोध में लोगों ने काटा बवाल, नगर विधायक के घर मे घुसकर किया हंगामा। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 15, 2018

तालाब भरे जाने के विरोध में लोगों ने काटा बवाल, नगर विधायक के घर मे घुसकर किया हंगामा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: नगर थाने क्षेत्र के हसनचक स्थित राज मखनाही तालाब की घेराबंदी के विरोध में शनिवार को स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल किया। घेराबंदी कर रहे मजदूरों, राज मिस्त्री सहित अन्य को स्थानीय लोगों ने बांस-बल्ला लेकर खदेड़ दिया। दुर्गा मंदिर के नाम पर तालाब के किनारे बनाए गए कार्यालय को तोड़-फोड़ कर गिरा दिया। सड़क जाम कर ईंट को सड़क पर फेंक दिया।
इसके बाद पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।आक्रोशित लोगों ने वार्ड पार्षद के घर जाकर जमकर हंगामा किया। कहा कि मिलीभगत के कारण ही बाहरी लोग यहां आकर दबंगता दिखाते हैं और आप घर में बैठे हैं। पब्लिक के आक्रोश देख पार्षद सभी लोगों को लेकर नगर विधायक संजय सरावगी के घर पर पहुंच गए। जहां लोगों ने तालाब की सुरक्षा व सौंदर्यीकरण की मांग को लेकर काफी देर तक बवाल काटा। नगर विधायक पर भूमाफियाओं की मदद करने का आरोप लगाया। हद तो तब हो गयी जब भीड़ में से कुछ लोग विधायक के घर के अंदर घुसकर हंगामा करने लगे। विधायक उस समय खुद घर मे मौजूद थे। उन्होंने तथा उनके सुरक्षाकर्मियों ने बड़ी मशक्कत से लोगों को घर से बाहर निकाला।
लोगो के दवाब को देखते हुए विधायक ने तत्काल जिलाधिकारी से वार्ता की और पोखर भराई पर रोक लगवाने केलिए कहा। तब जाकर बड़ी मुश्किल से आक्रोशित लोग शांत हुए। हालांकि वार्ड पार्षद की सफाई देते देते हालत खराब रही और कुछ सवालों के जवाब उन्हें देते नही बन रहा था।

Share

Leave a Reply