
अपराधियों ने दिनदहाड़े डीएसपी कार्यालय के सामने एक लाख लूटकर पुलिस को दी चुनौती। Voice of Darbhanga
दरभंगा: दरभंगा ने अपराधियो का मनोबल रुकने की जगह बढ़ता ही जा रहा है।मुख्यालय के बगल में दिनदहाड़े चोरी होती है, शहर में पुलिस की वर्दी में रुपये ठग लिए जाते हैं, गोली मार दी जाती है। पर पुलिस का खौफ अपराधियो में बढ़ने की बजाय आमलोगों में अपराधियों का खौफ बढ़ता जा रहा है।
ताजा मामला शनिवार को सामने आया जब अपराधियों ने दिन-दहाड़े बैंक से रुपया निकाल कर ले जा रहे व्यक्ति से अपराधियों ने एक लाख ढाई हजार रुपए सदर डीएसपी के कार्यालय के सामने छीनकर पुलिस को खुली चुनौती दे दी। इस संबंध में बताया जाता है कि अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के अनार कोठी के रहने वाले जीवछ पासवान स्टेट बैंक आॅफ इंडिया, लहेरियासराय शाखा से एक लाख रूपये निकाल कर गुदरी बाजार पहुंचे, जहां से उन्होंने झाड़ू खरीदा और बैग को बगल में दाब कर लोहिया चौक टेंपो पकड़ने के लिए पहुंचे। इसी बीच बाइक पर सवार दो व्यक्तियों ने उन्हें धक्का देकर नीचे गिरा दिया और अपराधी बैग लेकर चंपत हो गए। जबकि दस कदम की दूरी पर ही सदर डीएसपी का कार्यालय है जहां सदर डीएसपी खुद मौजूद थे। पीड़ित ने इसकी जानकारी सदर डीएसपी को दी। सदर डीएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कई थाना को अलर्ट किया। बताते चलें कि लोहिया चौक पर भी सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है।


