Home मुख्य सिंहवाड़ा में दो अलग दुर्घटनाओं में चार की मौत। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 15, 2018

सिंहवाड़ा में दो अलग दुर्घटनाओं में चार की मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के सिंहवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में हुईं दो सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना सिमरी थाना क्षेत्र में एनएच-57 पर हुई।
सिमरी चौक से 200 मीटर दूर शुक्रवार की देर रात ट्रक और एंबुलेंस की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एंबुलेंस चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। उनका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। मृतक सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र के कोरियापट्टी गांव के रहने वाले सीताराम प्रसाद यादव (80) व बुधाई मेहता (60) बताए गए हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। मामले में बेता सहायक थाने के प्रभारी आशुतोष झा ने घायल राजेंद्र प्रसाद यादव के बयान देने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मामला आगे की कार्रवाई के लिए सिमरी थाने को भेजा जा रहा है।
दूसरी दुर्घटना भरवाड़ा-कमतौल पथ पर भरवाड़ा-निस्ता के बीच शनिवार की देर शाम हुई। यहां अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। दोनों की पहचान पैड़ा दहशिल निवासी मो. मुस्तफा के पुत्र मो. नाजिम (19) व ललन साह के पुत्र शशि रंजन उर्फ मोनू कुमार (18) के रूप में की गई है। मौके पर पहुंची सिंहवाड़ा पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।

Share

Leave a Reply