Home मुख्य प्रखंड प्रमुख चुनाव केलिए एनडीए और महागठबन्धन खेमे के नेता हुए सक्रिय। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 16, 2018

प्रखंड प्रमुख चुनाव केलिए एनडीए और महागठबन्धन खेमे के नेता हुए सक्रिय। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सदर प्रखंड के प्रमुख को लेकर 20 सितंबर को चुनाव होने की घोषणा होते ही क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार निवर्तमान प्रमुख उपेंद्र साहू वह डोमू सहनी के बीच आमने-सामने की टक्कर होगी।
प्रमुख का पद गैर राजनीतिक होने के बावजूद दोनों उम्मीदवार एनडीए और महागठबंधन के नैया पर सवार होकर अपना बेड़ा पार लगाना चाहते हैं। निवर्तमान प्रमुख को एनडीए का साथ मिल रहा है। वहीं, डोमू को महागठबंधन के प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा है। डोमू को प्रमुख बनाने के लिए के पर्दे के पीछे से एक कद्दावर विधायक, पूर्व प्रमुख व एक पूर्व मेयर सहित क्षेत्र के कई मुखिया भी पंचायत समिति सदस्यों को गोलबंद करने में लगे हैं। आम चुनाव के समय प्रमुख के खेमे से ही उप प्रमुख बनीं पूनम देवी भी अब डोमू का साथ दे रही हैं। उप प्रमुख के पति लाल बिहारी यादव डोमू को प्रमुख बनाने के लिए जी जान से जुटे हुए हैं। जबकि निवर्तमान प्रमुख के लिए एक पूर्व विधायक समेत एनडीए से जुड़े कई कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार वे कुछ सदस्यों के साथ तीर्थ यात्रा पर निकले हुए हैं।

Share

Leave a Reply