Home मुख्य चाईल्डलाईन तथा आंगनबाड़ी सेविकाओं के बीच समन्वय बैठक आयोजित। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 18, 2018

चाईल्डलाईन तथा आंगनबाड़ी सेविकाओं के बीच समन्वय बैठक आयोजित। Voice of Darbhanga

सिंहवाड़ा: चाईल्डलाईन तथा आंगनबाड़ी सेविकाओं के बीच बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के कार्यालय के सभागार में समन्वय बैठक आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता वरीय महिला पर्वेक्षिका नीलू कुमारी द्वारा किया गया।बैठक में सर्वप्रथम प्रखंड बाल संरक्षण समिति की बैठक शीघ्र करने का निर्णय लिया गया तथा पंंचायतों एवं वार्डों के स्तर पर गठित बाल संरक्षण समिति से संबंधित प्रतिवेदन सहायक निदेशक बाल संरक्षण ईकाई को भेजने की बात निदेशक चाईल्डलाईन द्वारा रखी गई। इस अवसर पर उपस्थित दर्जनों आंगनबाड़ी सेविकाओं नेअपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि हमलोगों के पास जन्म प्रमाण पत्रों का वोल्यूम नहीं है जिस कारण बच्च़ों को ससमय जन्म प्रमाण पत्र नहीं दे पा रहे हैं।जबकि आंगनबाड़ी केन्द्रों पर निबंधन पंजी में दर्ज की जा चुकी है। महिला पर्वेक्षिकाओं ने बताया कि परवरिश योजनाओं के अन्तर्गत 11फार्म दिनांक 13 फरवरी 2018 को भेजा गया। शेष 12 फार्म एक सप्ताह के अंदर पुनः भेज दिया जाएगा। चाईल्डलाईन निदेशक द्वारा बैठक को संबोधित करते हुए कहा गया कि हमलोग साथ मिलकर काम करेंगे तो बच्चों का काफी कल्याण होगा।
बाल विवाह, बाल मजदूरी तथा बाल व्यापार पर सबसे अधिक ध्यान देने की जरूरत है। इस तरह की कोई बात संज्ञान में आने पर तुरंत 1098 पर सूचित करें। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर चाईल्डलाईन से संबंधित दीवाल लेखन /पोस्टर शीघ्र लगाए जाएंगे।
बैठक में महिला पर्वेक्षिका विनिता भारती, शोभा कुमारी, अपर्णा कुमारी, चाईल्डलाईन के टीम लीडर विमलेश चन्द्र सिंह, मनोहर कुमार झा, राजू मेहतर आदि ने विचार रखे।

Share

Leave a Reply