
डॉ. मदन के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न। Voice of Darbhanga
दरभंगा : पूर्व मंत्री सह बिहार विधान परिषद में कांग्रेस दल नेता डॉ0 मदन मोहन झा को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किये जाने पर बलभद्रपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसियों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया. मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सीताराम चौधरी, प्रदेश प्रतिनिधि अरुण झा, पं.रामनारायण झा, उपाध्यक्ष रामपुकार चौधरी, मीडिया प्रभारी मो0 असलम, डॉ. पवन कुमार चौधरी, अंबर इमाम हाशमी, डॉ0 बैद्यनाथ झा बैजु, रतिकांत झा, मिथलेश पासवान, दयानंद पासवान, परमानन्द झा, कन्हैया झा, उदितनारायण चौधरी, अपलेंद्र मिश्र, गुलाम शाहिद, आशुतोष कुमार, रामसखा पासवान, मिथलेश यादव, प्रतिभा सिंह, हशमत अली, सुशील सिंह, मनोज लाल देव, शिवशंकर मिश्र, पलटन मुखिया सहित दर्जनों नेताओं ने सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी, शक्ति सिंह गोहिल, राजेश लिलोठिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. मदन मोहन झा के नेतृत्व मे बिहार कांग्रेस बहुत आगे बढ़ेगा.

