
मुहर्रम की सातवीं तारीख पर चंदन शहीद अखाड़े पर फातेहा की रस्म पूरी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मुहर्रम की सातवीं तारीख को मंगलवार के दिन दोपहर में अखाड़ों का काफिला दरभंगा टावर चौक से मौलागंज स्थित चंदन शहीद अखाड़े तक पहुंच कर शीरनी फातेहा दिलाने की रस्म को पूरा किया।
दरभंगा ज़िला मुहर्रम कमेटी के महासचिव मोहम्मद कलीमुद्दीन उर्फ रुस्तम क़ुरैशी के नेतृत्व में शाही अखाड़ा लालबाग, अंसारी टोला लालबाग, कादिराबाद, रुहेलागंज, शुभंकरपुर, कटहलबाड़ी आदि के अखाड़ों ने टावर चौक से एक साथ आगे बढ़ा।
अखाड़े सुभाष चौक, शिवाजी नगर, नगर थाना, क़िलाघाट, शाहसुपन, कोतवाली ओ पी होते हुए नेशनल सिनेमा के आगे चंदन शहीद के अखाड़े(इमामबाड़े) पहुंचा जहां शीरनी फातेहा के बाद सभी अखाड़े अपने अपने मुहल्ले वापस लौटे।
इस जुलूस के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से भारी पुलिस बल की तैनाती की गई जो सराहनीय रही।
सभी थानों के थानाध्यक्ष खुद अपने पुलिस बल के साथ मुस्तैदी के साथ जुलूस में चलते दिखे।
इस अवसर पर ज़िला शांति समिति सदस्य नवीन सिन्हा, अजय जालान, नारद यादव, सरफे आलम तमन्ना के अलावा जिला मुहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों में सर्वश्री दीदार हुसैन चाँद, शाह मोहम्मद शमीम, पुट्टू खान, तनवीर आलम, हबीब हुसैन,जहांगीर क़ुरैशी, पप्पू खान, पप्पू इंजीनयर, आफताब अलाम, गुलाम मोहम्मद, रफी नश्तर, लालबाबू अंसारी, अर्शी अंसारी, मोहम्मद फैसल आदि सक्रिय रूप में दिखे।

