
स्वच्छता के महत्व व प्रदूषण के दुष्परिणाम पर नुक्कड़ नाटक आयोजित। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बुुधवार को स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सी एम साइंस कॉलेज दरभंगा के एनसीसी इकाई की ओर से स्थानीय अब्दुल कलाम आजाद चौक पर एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया l इसमें कैडेटों ने अत्यंत प्रभावी ढंग से स्वच्छता के महत्व तथा प्रदूषण के दुष्परिणामों को प्रस्तुत कियाl प्रदर्शन की अनुमति प्रदान करते हुए प्रधानाचार्य डॉ प्रेम कुमार प्रसाद ने अलग अलग डस्टबिन तथा उनमें डाले जाने वाले अलग-अलग प्रकार के कचरे तथा इसके प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया l कैडेटों को संबोधित करते हुए एनसीसी पदाधिकारी डॉ सुजीत कुमार चौधरी ने कचरा – पृथक्कीरण के महत्व की विस्तार से चर्चा की तथा प्रदूषण के दुष्परिणामों से लोगों को आगाह करते हुए राष्ट्रीय हितों के प्रति एनसीसी की प्रतिबद्धता को दोहरायाl प्रदर्शन स्थल पर हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ दिनेश साह, जंतु विज्ञान के डॉ कमलेश मिश्रा, प्रधान सहायक कृष्ण कुमार चौधरी, आईक्यूएसी सहायक प्रवीण कुमार झा, सूबेदार महेंद्र सिंह, हवलदार प्रधान आदि ने भी अपने विचार रखे तथा कैडेटों का उत्साहवर्धन किया l नाटक का निर्देशन एस यू ओ आशीष कुमार तथा रंजन कुमार ने किया l प्रदर्शन स्थल पर विभिन्न स्कूल कॉलेजों के करीब 100 कैडेट मौजूद थेl इस अवसर पर कैडेटों ने कॉलेज परिसर तथा परिसर स्थित चंद्रधारी बाबू की प्रतिमा स्थल की साफ- सफाई की l कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्य द्वारा बाबू चन्द्रधारी सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गयाl

