Home मुख्य पूर्व डीएसपी दिलनवाज अहमद सहित सात पुलिस कर्मियों पर गिरफ्तारी वारंट। Voice of Darbhanga
मुख्य - विशेष - September 19, 2018

पूर्व डीएसपी दिलनवाज अहमद सहित सात पुलिस कर्मियों पर गिरफ्तारी वारंट। Voice of Darbhanga

दरभंगा : न्यायालयों में कई ऐसे मामले हैं जिनमें गवाही के नहीं पहुंचने के कारण वर्षाें से न्यायिक प्रक्रिया रूकी हुई है। ऐसे ही एक मामला वर्ष 2004 में लहेरियासराय थाना में दर्ज हुई थी। जिसका कांड संख्या 240/4 है। मामला सिपाही बहाली के लिए पोलो मैदान में आयोजित कैम्प से जुड़ा था जिसमें अभ्यार्थी के बदले मुंगेर जिला के राम नगर निवासी कबीर कुमार उर्फ प्रेम कुमार को पैसा लेकर परीक्षा देने का आरोप था। यह मामला न्यायालय में विचारण वाद संख्या 67/18 में आरोप पत्र भी समर्पित है, लेकिन पुलिस वाले गवाही नहीं देने आ रहे हैं। परिणाम स्वरूप न्यायालय में मामला लंबित है। इसी मामले में चतुर्थ एसीजेएम दीपक कुमार की अदालत में तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक दिलनवाज अहमद, लहेरियासराय थाना के अ.नि. गोपाल प्रसाद, सार्जेंट मेजर गोपीकांत मिश्र, समस्तीपुर के सार्जेंट मेजर झुलननाथ, अ.नि. प्रकाश सिंह, सार्जेंट चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, लाल बाबू महतो के विरूद्ध गिरफ्तारी आदेश निर्गत करने का आदेश पारित किया है।

Share

Leave a Reply