
बोलेरो की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गम्भीर। Voice of Darbhanga

दरभंगा: कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के असमा के निकट बिरौल की ओर से तेज़ गति से आ रही बोलेरो ने कुशेश्वरस्थान से जा रहे हरौली निवासी बाइक सवार को मारी ठोकर। दो बाइक सवार मे से एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। दूसरे की भी हालत चिन्ताजनक बनी हुई है। मृतक हरौली निवासी रामशरण चौपाल का लड़का है जिसकी उम्र लगभग 22 वर्ष है एवं दूसरा घायल उसी गांव के नागेश्वर ठाकुर का लड़का है जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष है।
बोलेरो छोड़ कर ड्राईवर फरार हो गया है। थाना प्रभारी राशिद परवेज के सूझबूझ के कारण गंभीर रूप से घायल को समुचित इलाज के लिए एवं लाश को भी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा भेज दिया गया है।

