
हर घर बिजली योजना को लेकर अधीक्षण अभियंता ने की समीक्षात्मक बैठक। Voice of Darbhanga

बिरौल: सात निश्चय योजना के तहत हर घर बिजली उपलब्ध कराये जा रहे कार्यों को लेकर विद्युत अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार दास ने बुधवार को पावर सब स्टेशन में स्थानीय अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की।उन्होंने अनुमंडल क्षेत्र में विद्युत कनेक्शन के लिए लगाए गए शिविर में प्राप्त आवेदन व आवेदन के विरूद्ध वितरण किये बिजली कनेक्शन के बारे में जानकारी ली। साथ ही सुपौल बाजार, कुशेश्वरस्थान बाजार सहित क्षेत्र में जर्जर तार के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की। सहायक अभियंता वरुण कुमार ने बताया कि अनुमंडल के सभी प्रखंड में शिविर का कार्य पूरा कर लिया गया है। शिविर में 23 हाजर 200 आवेदकों ने बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन जमा किया था जिसमें 21 हजार 130 आवेदकों के घर मे बिजली सेवा बहाल कर दी गयी है। अधीक्षक श्री दास ने बचे सभी आवेदकों को सितंबर के अंतिम सप्ताह तक बिजली सेवा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जर्जर तार से बिजली प्रवाहित में हो रही कठिनाई को लेकर उन्होंने बताया कि तार बदलने के लिए एजेंसी की बहाल की गई है। दो माह के अंदर सभी जर्जर तार बदली की जाएगी। पावर सब स्टेशन के रखरखाव के बारे में उन्होंने बताया कि एक माह में चहारदीवारी का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

