
डॉक्टर के यहां गए दम्पति के घर दिनदहाड़े चोरो ने किया हाथ साफ। Voice of Darbhanga

दरभंगा: लगता है दरभंगा में पुलिस ने अपराधियो के सामने घुटने टेक दिये हैं। लगातार पुलिस की नाक के नीचे चोरी और लूट की घटनाएं घट रही है जिसे रोकने ने पुलिस लगातार नाकाम दिख रही है। ये घटनाएं पुलिस केलिए चुनौती खास कर इसलिए भी कही जा सकती है क्योंकि घटनाएं लगातार प्रमंडलीय मुख्यालय के अगल बगल घट रही हैं जहां से महज चंद मीटरों की दूरी पर पुलिस तथा प्रशासन के तमाम अनुमंडल, जिला एवं प्रमण्डल तक के आलाधिकारी बैठते हैं।
ताजा मामला गुरुवार को सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लहेरियासराय थाना क्षेत्र के न्यू खाजासराय मुहल्ले के कैलाश प्रसाद सिंह के पुत्र अमरेश कुमार सिंह दिन के करीब 11 बजे अपनी पत्नी को लेकर डॉक्टर के यहां गए जहां से करीब दो बजे लौटे। लौटते ही उन्होंने ताला टूटा पाया। उनके ब्रीफकेस तथा अलमारी आदि टूटे हुए थे तथा एक लाख नगद के साथ लाखों के गहने गायब थे। इसकी सूचना उन्होने आवेदन के माध्यम से थानाध्यक्ष को दी है।

