Home मुख्य लगातार दिनदहाड़े शहर में लूट जारी, फाइनेंस कंपनी के कर्मी से तीन लाख लूटकर फरार। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 20, 2018

लगातार दिनदहाड़े शहर में लूट जारी, फाइनेंस कंपनी के कर्मी से तीन लाख लूटकर फरार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: नगर थाना क्षेत्र के आयकर चौराहे के पास गुरुवार को उचक्कों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से तीन लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। कर्मचारी ने उचक्के का कुछ दूर तक पीछा भी किया, परंतु लुटेरा तेजी से बाइक चला फरार हो गया।
कर्मचारी द्वारा नगर थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की, परंतु लुटेरों का कहीं पता नहीं चला। घटना के संबंध में बताया जाता है कि यूनि मनी फाइनेंस लिमिटेड कंपनी के दो स्टाफ शंकर कुमार मल्लिक व राजेश कुमार यादव अपनी बाइक से जीएम रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक की मुख्य शाखा से तीन लाख रुपये लेकर निकले। कुछ ही दूरी पर जब वह पुरानी बस स्टैंड के पास पहुंचे तो बिना नंबर प्लेट की पल्सर बाइक सवार लुटेरों ने उनका रुपयों से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गये। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित की ओर से आवेदन दिया गया है। अनुसंधान किया जा रहा है। जल्द ही लुटेरों का पता लगाया जाएगा।

Share

Leave a Reply