
Home मुख्य नये रेलखंड पर आमान परिवर्तन के बाद पहलीबार हुआ रेल इंजन दौड़ा कर ट्रायल। Voice of Darbhanga
नये रेलखंड पर आमान परिवर्तन के बाद पहलीबार हुआ रेल इंजन दौड़ा कर ट्रायल। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मनीगाछी-सकरी रेलखंड के आमान परिवर्तन के बाद शुक्रवार को पहली बार रेल इंजन को दौड़ाकर ट्रायल लिया गया। इस दौरान रेलवे निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता स्वयं लाइन का जायजा ले रहे थे। रेल इंजन सकरी से चलकर महराजी गुमटी पार करते हुए फ़टकी तक पहुंची। लंबे दिनों के बाद रेलखंड पर इंजन चलते हुए देख लोगों की भीड़ लग गई । नए ट्रैक पर इंजन को दौड़ते देख लोग खुशी से झूम उठे। कहा कि अब इंतजार का समय खत्म होने वाला है । नियमित परिचालन जल्द शुरू होने की उम्मीद जताई गई है।

