Home मुख्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन की त्रुटियों को दूर करने केलिए प्रखंडों में शिविर का आयोजन। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 21, 2018

सामाजिक सुरक्षा पेंशन की त्रुटियों को दूर करने केलिए प्रखंडों में शिविर का आयोजन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित वैसे पात्र लाभुक जिन्हें किसी तरह की त्रुटि के वजह से पेंशन नहीं मिल रहा था, वैसे लोगों के लिए 20 से 30 सितंबर तक सभी प्रखंडों में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में संबंधित लाभुकों के नाम, खाता संख्या आधार संख्या या किसी अन्य तरह की त्रुटियों को दूर कर उसे वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा जिससे कि उन्हें आगे से पेंशन का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा को निर्देश दिया है कि जो लाभुक सामाजिक सुरक्षा पेंशन के पात्र ना हों अथवा मृत हो गए हो उनका नाम डिलीट कर दें । जिनके नाम अथवा अन्य सूचनाओं में सुधार करना हो उसमें यथोचित सुधार कर उसे विभागीय वेबसाइट पर अपलोड करें। संबंधित लाभुकों को भी अपने दावे के समर्थन में खाता पासबुक की छाया प्रति एवं अन्य कागजात को प्रस्तुत करना होगा । जिन लाभुकों के बैंक खाते न होंगे उनके लिये सभी शिविरों में बैंक खाता खोलने की भी व्यवस्था होगी। इसके लिए एक काउंटर अलग से रहेगा।
जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि अपने अपने प्रखण्डों में प्रभावी तरीके से इन शिविरों को आयोजित करावे। उन्होंने संबंधित लाभुकों से भी अनुरोध किया है कि इन शिविरों में आकर त्रुटियों का निराकरण करवा लें जिससे कि आगे से नियमित रूप से पेंशन मिलना शुरू हो जाए।

Share

Leave a Reply