Home मुख्य मुहर्रम के दसवीं पर अखाड़ियों का प्रदर्शन, शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ मुहर्रम। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 21, 2018

मुहर्रम के दसवीं पर अखाड़ियों का प्रदर्शन, शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ मुहर्रम। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मुहर्रम की दसवीं तारीख को शुक्रवार को शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह चौकी और लग्घा का मिलान किया गया. इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की. जिसमें शहर के कई अखाड़ों ने भाग लिया जिसमें नौजवान अखाड़ा, शाही अखाड़ा, सेना पर शाही अखाड़ा लाल बाग अंसारी टोला का अखाड़ा, कादिराबाद, रुहेला गंज, कटहलबारी कटरहिया, भेलुचक, मिल्की चक रसूलपुर, भैरव पट्टी भटियारीसराय, भीगो, शीशो आदि दर्जनों अखाड़े मौजूद थे. शहर के मिलान चौक पर हजारों लोगों व दर्जनों अखाड़ों की मौजूदगी में जिला मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सिगबतुल्लाह खान उर्फ डब्बू खान व महासचिव मो. कलीमुद्दीन उर्फ रुस्तम कुरैशी के आदेश पर जिले के आला अधिकारियों की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से मिलान शुरू हुआ और दोनों ओर से सरफा और शुरिया के लग्घों के बीच मिलान अमन और भाईचारे के साथ संपन्न हुआ. इस अवसर पर कमेटी के संरक्षक अल्हाज मोइन कुरैशी, अधिवक्ता अम्बर इमाम हाशमी उर्फ छोटे साहब, सरफे आलम तमन्ना, जहांगीर कुरैशी, पुट्टू खान, दीदार हुसैन चांद, कोषाध्यक्ष पप्पू खान, सह सचिव शाह मो. शमीम, इंजीनियर पप्पू, आफताब आलम, नजरुल खान, हबीब हुसैन, मोहम्मद फैसल, रफी नश्तर, मोहम्मद आरजू, अकरम कुरैशी, इकबाल कुरैशी आदि ने मिलान को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने और अखाड़ों को नियंत्रित करने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया. कोतवाली ओपी थाना पर जिÞले के सभी आला पदाधिकारी मौजूद रहे और हालात पर नजर बनाए रहे. जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह और वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने जिले में भाईचारे के माहौल में मुहर्रम का त्योहार संपन्न किए जाने पर लोगों को बधाई दी और शुक्रिया अदा किया. वहीं आज ही दिन के 10 बजे चंदनपट्टी में शिया समुदाय के लोगों ने हुसैन की याद में मातमी जुलुस निकाला. जिसमें लोगों ने धारदार हथियार से अपने बदन पर वार करते हुए हुसैन की याद में मातम मनाई इसे देखने के लिए बड़ी तादाद में लोग मौजूद थे.

Share

Leave a Reply