Home मुख्य इंद्रपूजा को लेकर 1101 कुँवारी कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 21, 2018

इंद्रपूजा को लेकर 1101 कुँवारी कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के जाले थाना क्षेत्र में दस दिवसीय इन्द्रपूजा मेला महोत्सव शुक्रवार से धमाद में शुरू हुआ। महोत्सव को निर्विघ्न सम्पन्न कराने व पूजा के प्रथम विधि विधान के तहत, पूजास्थल धमाद से भव्य कलश शोभा यात्रा घोड़ा, पालकी व मन्त्रोच्चारण के साथ निकली। इस कलश शोभा यात्रा में 1101 कुंवारी कन्याओं ने अपने-अपने माथे पर पवित्र कलश लेकर 5 किलोमीटर चलकर जाले स्थित माता जालेश्वरी स्थान परिसर स्थित पवीत्र सरोवर से कलश में पवित्र जलभरी कर इस पवित्र जल को अपने माथे पर लेकर माता जालेश्वरी को निमंत्रण दी एवं मन्दिर का प्रदक्षिणा करती हुई यह कलश शोभा यात्रा, जाले के ब्रम्हस्थान, मोदी पोखर के दक्षिणेश्वरी काली मन्दिर, श्याम धनिया, राघोपुर, कमलपुर गांव के मंदिरों का परिक्रमा करते हुए 7 किलोमीटर चलकर पूजा स्थल पर पहुंची। अपने साथ लाई पांच मुख्य कलश के जल से देवताओं के महाराजा इंद्रदेव के मंदिर परिसर को शुद्ध किया गया। इस कलश शोभा यात्रा में पूजा समिति के अध्यक्ष रामप्रताप कहार, अजय पासवान समेत तीन दर्जन की से अधिक स्वयंसेवक व सैकड़ों श्रद्धालु साथ-साथ चल रहे थे। इस मौके पर पुलिस प्रशासन की भी सक्रियता देखी गई।

Share

Leave a Reply