Home मुख्य दरभंगा प्रक्षेत्र के दस जिलों के 224 पुलिस पदाधिकारियों पर होगी विभागीय कारवाई। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 22, 2018

दरभंगा प्रक्षेत्र के दस जिलों के 224 पुलिस पदाधिकारियों पर होगी विभागीय कारवाई। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा प्रक्षेत्र के दस जिलों में 224 पुलिस पदाधिकारियों पर विभागीय कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए प्रक्षेत्र के आइजी पंकज दाराद ने विभाग को अनुशंसा की है। बड़ी कार्यवाही के लिए भेजी गई रिपोर्ट से पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है।जिन पदाधिकारियों पर विभागीय कार्यवाही की जाएगी उन पर कार्य के प्रति लापरवाही और मनमाने ढंग से अनुसंधान करने का आरोप है। अपराध नियंत्रण एवं अनुसंधान नियंत्रण में विफल थानाध्यक्षों व अनुसंधानकर्ता पदाधिकारियों को इसमें शामिल किया गया है। कई कांडों की समीक्षा बाद यह रिपोर्ट तैयार किया गया है। रिव्यू दौरान यह पाया गया कि थानाध्यक्षों व अनुसंधानक पदाधिकारियों ने जानबूझकर किसी पक्ष को लाभ पहुंचाने का काम किया है अथवा पीड़ित को न्याय दिलाने में शिथिलता बरतने का काम किया है साथ ही अपराध नियंत्रण के लिए न तो ठोस कार्रवाई की गई और न ही दिलचस्पी दिखाई। इससे पूर्व सभी पुलिस पदाधिकारियों को कार्य के प्रति इमानदारी बरतने व निष्ठापूर्वक कार्य का निष्पादन करने का आदेश दिया गया था। लेकिन, उस दिशा में कोई सफलता नहीं मिली। आए दिन पीड़ित संबंधित पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ शिकायत लेकर आते थे। इस गंभीर मामले को लेकर विभाग ने भी संज्ञान लिया और बड़े मामलों में रिव्यू का आदेश दिया गया। इसके बाद सभी पुलिस पदाधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन किया गया। जिसमें दरभंगा, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, कटिहार, पूर्णिया व अररिया जिले में 23 इंस्पेक्टर, 71 सब इंस्पेक्टर और 38 सहायक सब इंस्पेक्टर दोषी पाए गए। जिनके विरुद्ध अंतिम कार्रवाई करने के लिए आइजी दाराद ने विभाग को रिपोर्ट समर्पित कर दी है। इसके अलावा समस्तीपुर, मधुबनी व किशनगंज जिले में 92 पुलिस पदाधिकारियों के नाम का उल्लेख किया गया है। इसमें इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और सहायक सब इंस्पेक्टर शामिल हैं। विभाग इन पदाधिकारियों पर सख्त कार्यवाही करने जा रही है। ताकि, पुलिसिंग व्यवस्था चुस्त व दुरुस्त हो सके ।

Share

Leave a Reply