Home मुख्य मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत प्रोत्साहन राशि आवंटित। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 22, 2018

मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत प्रोत्साहन राशि आवंटित। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत मैट्रिक में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र एवं छात्राओं के लिए प्रोत्साहन राशि का आवंटन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से दरभंगा जिला को प्राप्त हो गया है.। सम्बन्धित छात्र-छात्राओं को निर्देश दिया गया है कि आईएफएससी कोड के साथ आधार कार्ड से लिंक बैंक खाता एवं अपने अन्य जरुरी सूचना को जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय शीघ्र उपलब्ध करा दें ,जिससे कि संबंधित छात्र छात्राओं के खाते में राशि भेजी जा सके।
जिलाधिकारी डॉ चंद्र शेखर सिंह ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि आवश्यक प्रक्रियाओ को पूरा कर संबंधित छात्र-छात्राओं के खाते में यथाशीघ्र प्रोत्साहन राशि भेजना सुनिश्चित करें।

Share

Leave a Reply