Home मुख्य स्वच्छता पर आधारित भित्ति चित्रांकन कार्यक्रम आयोजित। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 22, 2018

स्वच्छता पर आधारित भित्ति चित्रांकन कार्यक्रम आयोजित। Voice of Darbhanga

दरभंगा: स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत शनिवार दिनांक 22 सितंबर 2018 को सी एम साइंस कॉलेज दरभंगा के एनसीसी इकाई की ओर से स्वच्छता पर आधारित भित्ति चित्रांकन (वाल पेंटिंग) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सीएम साइंस कॉलेज, सीएम कॉलेज तथा एमआरएम कॉलेज दरभंगा के करीब 100 कैडेटों ने भाग लिया। इस अवसर पर एनसीसी पदाधिकारी डॉ सुजीत कुमार चौधरी, नायब सूबेदार शंकर शर्मा एवं हवलदार रवि राणा ने स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करते हुए कैडेटों को स्वच्छता के प्रति अधिकाधिक लोगों को प्रेरित करने की अपील की।

Share

Leave a Reply