
लाठीचार्ज के विरोध में ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन ने निकाला कैंडल मार्च। Voice of Darbhanga

दरभंगा: पटना में सवर्णो पर लाठीचार्ज के विरोध में ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी के नेतृत्व में शनिवार की शाम चट्टी चौक से लहेरियासराय टावर तक केंडल मार्च निकाला गया। मार्च में लाठीचार्ज की निंदा की गई और सरकार को आंदोलन के माध्यम से सबक सिखाने का निर्णय लिया गया।
ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी ने इस बर्बरता पूर्ण कारवाई की घोर निंदा करते हुए कहा कि सरकार को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। सवर्णो पर इसतरह का अत्याचार का अब अति हो चुका है। और इतिहास गवाह है ।इसका जबाब सवर्ण आंदोलन के माध्यम से देगा। केंडल मार्च में प्रदेश मंत्री डा0 आनंद प्रकाश झा, जिला उपाध्यक्ष गगनजी झा, प्रवक्ता राजीव झा, नगर अध्यक्ष मृत्युजंय झा, पप्पू चौधरी,मुरारी चौधरी देव कुमार झा, सुनील कुंवर, सुनील मिश्र, मुरारी चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद हुए।

