Home मुख्य बगीचे में पेड़ से लटकती मिली युवक की लाश, हत्या-आत्महत्या में उलझी गुत्थी। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 22, 2018

बगीचे में पेड़ से लटकती मिली युवक की लाश, हत्या-आत्महत्या में उलझी गुत्थी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के केवटी थाना क्षेत्र के केवटी गांव के सहनी टोला में एक युवक की रहस्यमय मौत का मामला सामने आया है। मौत की गुत्थी पुलिस सुलझाने में लगी है कि यह हत्या गया या आत्महत्या। मृतक बौए लाल सहनी का पुत्र 30 वर्षिय ललित सहनी बताया गया है। वह 21 सितम्बर की शाम करीब 5 बजे से गायब था। देर शाम तक नहीं लौटने पर परिजनों ने फोन किया, लेकिन दो बार रिंग होने के बाद मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद खोजबीन शुरू हुई। इसी क्रम में गांव से पूरब एक आम के बगीचे में सुबह शौच के लिए निकले कुछ ग्रामीणों की नजर पेड़ से लटकते हुए शव पर पड़ा। शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े और शव की पहचान की। सूचना मिलते हीं स्थानीय थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को कब्जे में करते हुए पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजते हुए आगे की कारवाई शुरू कर दी है। बताया गया है कि ललित की दो शादी थी। पहली मधुबनी जिले के पंडौल थाने के बटलोहिया गांव निवासी जाले मुखिया की पुत्री निर्मला से करीब 10 वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन दो वर्ष पहले उसकी मौत प्रसव के दौरान हो गई. उसमें दो बच्चे एक लड़का 8 वर्षिय सत्यम तथा एक लड़की 2 वर्षिया शिवानी है। बड़ी पत्नी के निधन के बाद ललित की शादी उसी पत्नी की छोटी बहन सोनी से 8 माह पूर्व हुई. घर में किसी विवाद को लेकर पत्नी अपनी मां को बुलाकर उसके साथ घर से 20 हजार रुपए और बहन पुत्री शिवानी को लेकर करी 20 दिन पूर्व मायके चली गई। इसके बाद ललित कई बार पत्नी को घर आने के लिए फोन किया, लेकिन जबाव नहीं मिला।

Share

Leave a Reply