Home मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज दर्जनों लोगों ने किया थाने का घेराव। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 22, 2018

आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज दर्जनों लोगों ने किया थाने का घेराव। Voice of Darbhanga

दरभंगा: गत 15 सितंबर को विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सुंदरपुर छठी पोखर निवासी उमेश पासवान के पुत्र ललित पासवान को गोली मारने वाले आरोपी की पहचान दरभंगा पॉलिटेक्निक के छात्र रजनीश कुमार के रूप में हुई थी। आरोपी की गिरफ्तारी नही होने से नाराज स्थानीय लोगों ने आज थाने का घेराव कर लिया। उनलोगों की मांग थी कि जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो।
इस मामले पर थानाध्यक्ष अजय कुमार झा ने कहा कि थाने का घेराव नही, बल्कि संज्ञान दिया लोगों ने कि जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो। पुलिस अपना काम कर रही है। कुछ पर्व त्योहार की व्यस्तता थी। पर अब जल्द गिरफ्तारी होगी।

Share

Leave a Reply