
करेंट से हुई मौत के विरोध में आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के केवटी थाना क्षेत्र के मझिगामा हटिया के समीप शुक्रवार की रात बिजली की करेंट लगने से दोमे गांव के धर्मेश कुमार यादव की हुई मौत को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को दरभंगा-जयनगर एनएच को दोमे चौक पर करीब एक घंटे जाम कर आवा-गमन ठप कर दिया. इस दौरान सड़क के दोनो किनारे वाहनो की लम्बी कतारे लगी रही. जामकर्ता मृतक परिजन को मुआवजे की भुगतान की मांग कर रहे थे. सूचना मिलते हीं बीडीओ महेश चन्द्र तथा थानाध्यक्ष कौशल कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों समझा-बुझाया और तत्काल हीं अधिकारियों ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से बात की तब जाकर जाम हटा.

