
मांगो के समर्थन में सरकार के खिलाफ आशा कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन। Voice of Darbhanga
दरभंगा: सोमवार को बिहार राज्य आशा संघ के बैनर तले व संघ के राज्य महासचिव कौशलेंद्र कुमार वर्मा, जिला महासचिव रिमझिम कुमारी तथा उपसचिव ममता कुमारी के नेतृत्व में हजारों आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर कर्पूरी चौक से जुलूस निकाला और जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंच कर रोष प्रदर्शन किया।
आशा कार्यकर्ताएं नारा लगा रही थी कि आशा को 18000 रुपये वेतन करो नही तो नरेंद्र मोदी गद्दी छोड़ो, वेतन नहीं तो वोट नहीं, जिला में वीसीएम का मनमानी नहीं चलेगा जैसे नारे लगा रही थी
सभा को संबोधित करते हुए राज्य के महासचिव कौशलेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की जगह 18000 वेतन करें अन्यथा देशव्यापी आंदोलन तेज किया जाएगा।
भाकपा के जिला मंत्री नारायण जी झा ने कहा कि आशा संगठित होकर अपने हक के लिए संघर्ष तेज करें इन आंदोलन में भाकपा उनके साथ है।
जिला महासचिव रिमझिम कुमारी ने कहा कि आशा से पूरे जिले में वीसीएम के द्वारा प्रोत्साहन राशि देने के नाम पर पैसा भी लिया जा रहा है!
बाद में आशा संघ के शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा जिसपर जिलाधिकारी ने मांगों पर विचार करने का आश्वासन भी दिया।


