Home मुख्य समीर कुमार की हत्या से फूटा सवर्ण संगठनों का गुस्सा, बयानों केलिए सुशील मोदी पर साधा निशाना। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 24, 2018

समीर कुमार की हत्या से फूटा सवर्ण संगठनों का गुस्सा, बयानों केलिए सुशील मोदी पर साधा निशाना। Voice of Darbhanga

दरभंगा: गत रविवार की देर शाम मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार की हत्या से सवर्ण संगठनों के नेताओं का गुस्सा फूट पड़ा है। ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी ने जहां इसकी भर्त्सना करते हुए सीबीआई जांच की मांग की है, वहीं अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह ने सवर्णो पर हो रहे अत्याचार लाठी-गोली चलने के खिलाफ संयुक्त राष्ट्रसंघ में अपील की बात कही है।
उन्होंने कहा कि सवर्ण नेता समीर कुमार विगत तीन वर्षों से ब्राह्मण और भूमिहार के एकता के लिए प्रयासरत थे। वो बहुत ही अच्छे सामाजिक कार्यकर्ता थे। साथ ही उन्होंने सुशील कुमार मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के उपमुख्यमंत्री लगातार सवर्ण विरोधी बयान देते आए हैं। इससे साफ स्पष्ट होता है कि जितने भी सवर्ण एकता के लिए प्रयासरत नेता है उनकी किसी न किसी रूप में हत्या कराई जा रही है।
वहीं, उन्होंने कहा कि इस बात को लेकर सम्पूर्ण बिहार के सवर्ण समाज आंदोलन करेंगे। साथ ही सरकार से मांग करते हुए कहा कि इस हत्या की सीबीआई जांच अविलंब कराई जाए, ताकि सवर्ण नेताओं पर जो अत्याचार हो रहा है उसकी निष्पक्ष जांच हो सके।
इस प्रतिक्रिया देते हुए अखिल भारतीय सवर्ण मिर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि पूरे देश मे सवर्णो पर लगातार अत्याचार बढ़ गए हैं। लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। नीतीश कुमार और सुशील मोदी की तथाकथित सुशासन की सरकार में सवर्णो पर कभी लाठी तो कभी गोली बरसाए जा रहे हैं। वे राष्ट्रीय स्तर के अधिवक्ताओं से वार्ता कर सवर्णो की सुरक्षा केलिए जल्द संयुक्त राष्ट्रसंघ में अपील करने जा रहे हैं।

Share

Leave a Reply