Home मुख्य विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के गति मे लाएं तेजी: प्रमंडलीय आयुक्त। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 24, 2018

विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के गति मे लाएं तेजी: प्रमंडलीय आयुक्त। Voice of Darbhanga

दरभंगा: प्रमंडल स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में प्रमंडलीय आयुक्त मयंक वरबड़े ने दरभंगा प्रमंडल के तीनों जिला दरभंगा, समस्तीपुर एवं मधुबनी में चल रहे विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं के प्रगति की समीक्षा किया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की गति में और तेजी लाने को कहा। बैठक में राजस्व संग्रहण, राजस्व न्यायालयों में लंबित मामले, नीलाम पत्र वाद ,निर्वाचन विभाग, सात निश्चय के अंतर्गत चल रही विभिन्न योजनाएं तथा कल्याण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के कार्यक्रमों के प्रगति का जायजा लिया गया।
राजस्व संग्रहण की समीक्षात्मक बैठक में प्रमंडलीय आयुक्त ने सभी संबंधित विभाग यथा वाणिज्य कर, निबंधन, परिवहन ,खनन, विद्युत, नगर निगम, जिला परिषद एवं नगर परिषद के अधिकारियों को प्रभावी कार्य योजना बनाकर राजस्व संग्रहण पर फोकस करने को कहा गया। वाणिज्य कर विभाग को निर्देश दिया गया कि अपने- अपने अंचल में जितने भी व्यवसायी हैं उन से नियमित रूप से रिटर्न फाइल कराना सुनिश्चित करें। वाणिज्य कर विभाग के पदाधिकारी ने बताया की जीएसटी की वसूली सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित कार्यालयों के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है । दरभंगा जिला के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी यो का अगला प्रशिक्षण 28 सितंबर को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर सभागार में होगा। इस तरह के प्रशिक्षण प्रमंडल के सभी जिलों में दिए जा रहे हैं।
निबंधन विभाग के सहायक पदाधिकारी को निर्देश दिया गया खेसरा पंजी अद्यतन करने के कार्य में और तेजी लाना सुनिश्चित करें। कार्य में उदासीनता के कारण दरभंगा के खान निरीक्षक श्यामानंद ठाकुर से स्पष्टीकरण का निर्देश दिया गया। विद्युत विभाग के संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि राजस्व संग्रहण के साथ- साथ डिफेक्टिव मीटर को बदलने का कार्य युद्ध स्तर पर पूरा करें क्योंकि इसके वजह से राजस्व संग्रहण प्रभावित हो रहा है।
वन प्रमंडल पदाधिकारी को वृक्षारोपण एवं पूर्व में रोपे गए पौधों के संरक्षण पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। जिला अधिकारी दरभंगा डॉ चंद्रशेखर सिंह ने वन प्रमंडल पदाधिकारी से कहा कि पोलोग्राउंड सहित बाईपास एवं अन्य खाली जगहों पर पौधारोपण संबंधी कार्य पूरा करावें। जिलाधिकारी ने दरभंगा के नगर भवन तथा कमला नेहरू पुस्तकालय के जीर्णोद्धार के लिए नगर एवं आवास विभाग को प्रस्ताव भेजने के लिये नगर निगम को निदेशित किया।
नगर निगम, नगर पंचायत एवं नगर परिषदों के संबंधित अधिकारियों से कहा गया कि नगर निकायों के आय के स्रोत को बढ़ाएं । होल्डिंग टैक्स भी सही तरीके से वसूली करें। मधुबनी के जिलाधिकारी ने बताया की नगर परिषद मधुबनी का उन्नयन कर नगर निगम बनाने संबंधी प्रस्ताव नगर विकास एवं आवास विभाग को भेजा गया है।
बैठक में भू लगान, सेस, ऑनलाइन म्यूटेशन, सैरात बंदोबस्ती एवं सैरत वसूली की भी समीक्षा की गई। निर्वाचन सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं दावा आपत्ति प्राप्त करने संबंधी पूरे प्रमंडल में चल रहे निर्वाचन सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। 8 अक्टूबर एवं 21 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विशेष मतदाता पुनरीक्षण दिवस के भी व्यापक स्तर पर तैयारी करने के निर्देश दिए गए। उपनिर्वाचन पदाधिकारीयो को निर्देश दिया गया कि जो भी दावा आपति प्राप्त हो उसे प्रतिदिन निष्पादित कर लें।
बैठक में अभियान बसेरा, महादलित परिवारों के लिए बास योग्य भूमि, भूमि विवाद निराकरण ,जमाबंदी सुधार तथा न्यायालयों में लंबित वादों के भी समय निष्पादन पर ध्यान देने को कहा गया। प्रमंडलीय आयुक्त ने श्रम विभाग के पदाधिकारी को निर्देश दिया कि निर्माण श्रमिकों के निबंधन एवं उनके कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन कराना सुनिश्चित करें । लोक शिकायत निवारण कानून के तहत आने वाले मामलों के निष्पादन पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया। जिला पदाधिकारी तथा अपर समाहर्ता को निर्देश दिया गया कि वह इस पर ध्यान रखें।
प्रमंडल के अंतर्गत चल रहे हैं बड़ी बड़ी परियोजनाओं के लिए चल रहे भूमि अधिग्रहण संबंधी कार्यों को जल्दी पूरा कर लेने एवं जहां भूमि अधिग्रहण हो चुका है वहां के भू स्वामियों को मुआवजा के भुगतान जल्दी कर देने का निर्देश दिया गया।
बैठक में सरकार के सात निश्चय के अंतर्गत चल रहे योजनाओं की भी समीक्षा की गई एवं नियत समय सीमा के भीतर पूरी गुणवत्ता के साथ इन्हें क्रियान्वित कराने का निर्देश दिया गया। उपस्थित अभियंताओं एवं सम्बन्धित अधिकारियों से कहा गया कि इन योजनाओं में गुणवत्ता को हर हालत में मानक के अनुरूप सुनिश्चित करावे। प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रथम एवं द्वितीय किस्त के भुगतान तथा आवास निर्माण पर भी विशेष रूप से फोकस करने को कहा गया। बैठक में कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत चल रही योजनाओं के भी सही तरीके से क्रियान्वयर सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
बैठक में जिलाधिकारी दरभंगा डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह, मधुबनी के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक, जिलाधिकारी समस्तीपुर चंद्रशेखर सिंह आयुक्त के सचिव विनय कुमार समेत सभी अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply