
लूट लगातार जारी: अब गैस गोदाम कर्मी से लूटे सवा तीन लाख। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा जिले में इमदिनों दिनदहाड़े लूट एवं चोरी आदि आम बात जैसे हो गयी है। ताजा मामले में दरभंगा जिला के अलीनगर थाना क्षेत्र में घटने की सूचना है। थाना क्षेत्र के रूपसपुर रोड स्थित अलीनगर पीएचसी से 100 मीटर की दूरी पर त्रिकोनवा मोर के पास सोमवार की संध्या करीब 5:00 बजे सूरज भारत गैस एजेंसी के गोडौन कीपर मजोज पाठक के साथ दो अज्ञात लोगों ने लूटपाट की। घटना की सूचना मिलते ही अलीनगर थाना प्रभारी राम नारायण पासवान ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए। उधर सूरज भारत गैस एजेंसी के प्रोपराइटर राजीव कुमार ने बताया कि घटना की सूचना गैस एजेंसी में कार्यरत मनोज पाठक द्वारा देते हुए बताया कि दो अज्ञात लोग द्वारा पैसे की लूट उस वक्त की गई जब वो गैस गौदाम से गैस वितरण कर रुपये का कलेक्सन कर एजेंसी लौट रहा था। श्री पाठक पिछले 6 वर्षों से कार्यरत है। वहीं अलीनगर थाना में इस संबंध में दो अज्ञात लोगों पर लूटपाट का मामला दर्ज किया गया है जिसका केस कांड संख्या 95/18 है। पुलिस मामले को संज्ञान में ले कर खोजबीन तेज कर दी है। इस क्षेत्र में जो दिन के उजाले से इस भीड़भाड़ वाले इलाके से लूटपाट की गई है। बताते चलें कि गैस एजेंसी में कार्यरत मनोज पाठक पिता स्व0 मोहन पाठक साक़ीन धंसाईंन थाना अलीनगर जिला दरभंगा का रहने वाला है।

