
पोषण अभियान को सफल बनाने केलिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करने की जरूरत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत मनीगाछी प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में एक दिवसीय पोषण मेले का आयोजन किया गया। पोषण मेले की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख पवन यादव ने की। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी गुंजना कुमारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस योजना का लाभ सभी गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों तक पहुंचे इसके लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करने की आवश्यकता है।उन्होंने बीडीओ से प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर नल जल योजना अंतर्गत नल लगाकर पेयजल उपलब्ध कराने एवं शौचालय निर्माण करवाने की मांग की। बीडीओ मनोज कुमार राय ने हरसंभव मदद का भरोसा दिया। मौके पर पर्यवेक्षिका पूजा कुमारी, ¨रकू कुमारी, अर्चना कुमारी, गौतम कुमारी, आंचल कुमारी, विमला देवी आदि मौजूद थे।

